भाली से जोल सड़क निर्माण के लिए विभागीय कार्यवाही शुरू -मंत्री चन्द्र कुमार का धन्यवाद 

--Advertisement--

भाली से जोल सड़क निर्माण के लिए विभागीय कार्यवाही शुरू -मंत्री चन्द्र कुमार का धन्यवाद 

कोटला – व्यूरो 

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने बाली पंचायतों भाली व जोल को आपस मे जोड़ने बाली सड़क की मांग कई वर्षों से लंबित चलती आ रही थी मांग को ज्वाली के विधायक व मंत्री प्रोफेसर चन्द्र कुमार ने हरी झंडी दे दी है।

11 अप्रैल को ग्राम पंचायत भाली के कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओ ने अन्य मांगों के साथ भाली जोल सड़क निर्माण की मांग को कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चन्द्र कुमार के समक्ष उठाया था। जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए मंत्री चन्द्र कुमार ने लोक निर्माण विभाग को तुरंत कार्यवाही के आदेश दिए।

जिस पर विभाग ने कार्यवाही करते हुए धरातल पर सर्वेक्षण करने के लिए कनिष्ठ अभियंता विजय उपाध्याय ,सर्वेयर सक्षम गुलेरिया ,सुपरवाइजर करनैल सिंह ,मल्टी टास्क वर्कर राघव व तनु पठानिया ने भाली से जोल तक पूरे रास्ते का सर्वेक्षण किया।

कनिष्ठ अभियंता विजय उपाध्याय ने बताया कि पूरे रास्ते की लंबाई करीब तीन किलोमीटर है जिसमे से आधा क्षेत्र वन विभाग के अंतर्गत आता है।

जिसकी अनुमति के लिए जल्द वन विभाग को भेज दिया जाएगा व शेष आधे निजी भूमि में जल्द टेंडर लगवाकर निर्माण करवा दिया जाएगा।

स्थानीय वासी व युथ कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव जितेंद्र धीमान जीतू ने तुरंत कार्यवाही के लिए कृषि व पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार का धन्यवाद किया।

जीतू ने कहा कि इस क्षेत्र की यह मांग वर्षों से लंबित थी जिसे आज चन्द्र कुमार ने पूरा किया जिसके लिए सभी स्थानीय वासी उनके सदैव ऋणी रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...