प्रदेश महिला कांग्रेस ने केंडल मार्च निकाल कर आरोपी ब्रज भूषण को गिरफ्तार करने की उठाई मांग

--Advertisement--

प्रदेश महिला कांग्रेस ने केंडल मार्च निकाल कर आरोपी ब्रज भूषण को गिरफ्तार करने की उठाई मांग 

शिमला,10 मई – नितिश पठानियां 

प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज यहां आंदोलनरत महिला कुश्ती संघ के समर्थन में केंडल मार्च निकाल कर आरोपी ब्रज भूषण को तुरंत गिरफ्तार करने कि मांग की।

उन्होंने जंतरमंतर पर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठी कुश्ती संघ की महिलाओं के समर्थन की आवाज न सुनने के लिये केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना की हैं।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली बेटियों की आवाज नही सुनी जा रही है जबकि उनके आरोप बहुत ही गंभीर हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बृजभूषण को बचाने में लगी हैं और उस पर किसी भी कार्यवाही से बच रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का थोथल नारा देश के सामने आ गया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन बेटियों के साथ हुए अन्याय की आवाज को बुलंद करेगी।

ये रहे उपस्थित 

इस केंडल मार्च में जैनब चंदेल के अतिरिक्त शिमला नगर निगम के नव निर्वाचित पार्षद सिमी नंदा, उर्मिला, ,मोनिका सुषमा कुठियाला, विशाखा मोदी, ममता चंदेल के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस सचिव ऊषा मेहता, महिला कांग्रेस पधाधिकारी कविता कँवर, निर्मला वर्मा, प्रियंका तंवर, मीरा, रीता भरद्वाज, सरोज शर्मा, कुसुमलता कौशल्या मोनिका भरद्वाज शोभा, डिंपल शर्मा, मीना कुमारी, मीना शर्मा, चंपा देवी जिला अध्यक्ष विनीता वर्मा,बृंदा सिंह,राजेश्वरी, सत्या वर्मा,कुसुम वर्मा,रिंकू वर्मा,हीरा दासी,शशि ठाकुर,पुष्पा शोभटा, ऊमा वर्मा, नेहा, कनार कुसुम, इंदु सुदेश, नीलम वर्वमा, लता ठाकुर, टीना पांडे, श्यामा, नीतू ठाकुर, कुशमा,.कमला शर्मा, सुषमा शर्मा, कृष्णा जरिअल, उमा मुदलियार, चंपा खन्ना, प्रभा, महिला कांग्रेस की अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...