भाली में सुबह सवेरे हाइवे पर पलटा ट्रक, लगा जाम

--Advertisement--

ज्वाली/रिपोर्ट – अमित शर्मा

पठानकोट मंडी राष्ट्रीय उच्च माँर्ग पर भाली के समीप तीखे मोड़ पर धान के छिलके से भरा एक कैंटर पलट गया। सड़क के बीचों बीच गिरने की बजह से हाइवे पर लंबे जाम की स्थिति बन गई।

जानकारी के मुताविक सुबह करीबन 7 बजे ये हादसा पेश आया है। गनीमत रही कि हादसे किसी को कोई चोट नहीं आई।

बता दें कि एक कैटर नंबर एचपी 40 डी 3060 काँगड़ा से धान के छिलके को लोड करके पठानकोट की ओर जा रहा था कि कोटला के समीप भाली में तीखे मोड़ पर पलट गया। जिससे हाइवे पर लम्बा जाम लग गया।

वहीं बड़े बड़े मालवाहक ट्रकों बसों का आवागमन अवरुद्ध हो गया। कुछ छोटे वाहन धीरे धीरे निकल रहे थे। वहीं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला और यातायात बहाल करने के लिए हाइवे को बन वे बना कर जाम खुलवाया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोरियों को दूसरे ट्रक में शिफ्ट करवाया जा रहा है व क्रेन को बुलवाया गया है। जिससे कैंटर को साइड करवा कर यातायात बहाल किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नाकाबंदी देख संदिग्ध ने निगला चिट्टा, इलाज के दौरान मौत; तीन साथी गिरफ्तार

जांच में 9.02 ग्राम हेरोइन, डैगर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा सहित...

HPPSC पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती: EWS पात्रता नियमों में बड़ा बदलाव, ट्रेनी को नहीं मिलेगा आरक्षण

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती...

10 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ के लिए कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय, शिमला द्वारा सूचित किया गया...