अब एम्स दिल्ली में होगा सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू का इलाज, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में आई ये बीमारी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एम्स दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। वह अब सीएम का दिल्ली एम्स में उपचार होगा।

अस्पताल से वह सुबह करीब 9 बजे रवाना हो गए। अस्पताल कर्मी इस दौरान तैयारी करने में जुटे रहे। बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार देर रात अचानक उपचार के लिए आईजीएमसी आए थे।

उनके पेट में दर्द था। लिहाजा उनका अल्ट्रासाऊंड टेस्ट करवाया गया था। जिसमें उनके पेट में संक्रमण का पता चला था। हालांकि इसके बाद से उनका दिनभर अस्पताल में उपचार चला।

मुख्यमंत्री सुक्खू को आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड में कमरा नंबर 634 में दाखिल कराया गया था। वीरवार को भी सुक्खू दिनभर छह सदस्य डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रहे।

इस बीच अन्य के टेस्ट भी किए गए। इससे पहले, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि मुख्यमंत्री की हालत में सुधार है।

उन्होंने बताया कि कुछ समय तक अभी वह अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उपचाराधीन रहेंगे। वहीं, गुरुवार को मुख्यमंत्री का हाल जानने कई मंत्री अस्पताल पहुंचे।

घबराने वाली बात कोई बात नहीं

वहीं, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि घबराने वाली कोई बात नहीं है। मुख्यमंत्री कुछ दिन से मंडी, कुल्लू और बिलासपुर के दौरे पर थे। लिहाजा खाने की वजह से पेट में संक्रमण हुआ है।

अस्पताल में रूटीन टेस्ट और अन्य जांच चल रही है। चिकित्सकों ने उन्हें एक-दो दिन आराम करने की सलाह दी है। इससे स्वास्थ्य में जल्द सुधार होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

25 फीट हवा में उड़ी युवती, सामने आई मौत, लेकिन बच गई जान, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में शिमला–हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित...