भाली में फिर हाँफी परिवहन निगम की बस

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयंम

हिमाचल पथ परिवहन निगम नगरोटा बगवां डिपो की अमृतसर से मनाली के रूट पर जा रही बस भाली में हांफ गई।

यात्रियों में धर्मशाला,पालमपुर,मंडी जाने वाले यात्री थे जोकि अपने गंतव्य को जा रहे थे ओर बस के खराब हो जाने पर परेशानी का सामना करना पड़ा।

यात्रियों ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी बसों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत किराया माफ करने की बात कर रही है लेकिन सफर ऐसा होगा तो कौन इनमें वैठेगा।

महिलाओं ने कहा कि अच्छा होता कि सरकार नई बसे खरीदती ताकि उन्हें परेशानी न झेलनी पड़ती। खटारा बसों को रंग रोगन कर सड़कों पर लंबे रूटों पर दौड़ाया जा रहा है।

वहीं लोगों ने मांग की है कि सरकार नई बसें खरीदें ओर लंबे रूटों व व्यस्ततम रूटों पर दौड़ाई जाएं ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। हालांकि यात्रियों को पीछे से आ रही बसों में भेज गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...