पुलिस ने कुल्लू के युवक से डोली गांव में गाड़ी के डैशबोर्ड से पकड़ी चरस

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा

पुलिस टीम ज्वालामुखी ने एएसआई विपिन कुमार के नेतृत्व में एक गाड़ी चालक से आधा किलो चरस बरामद की है।

जानकारी के अनुसार नादौन ज्वालामुखी मार्ग पर डोली गांव के नजदीक गाड़ियों को चेक करने के लिए पुलिस ने नाका लगाया हुआ था तभी नादौन की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की कार ने नाके के नजदीक आते ही गाड़ी चालक ने कार को रोककर पीछे मुडने की कोशिश की जिस पर पुलिस ने संदेह होने पर गाड़ी को रोका।

कार मारुती आल्टो नम्बर एचपी 01 के -7276 में चालक अकेला ही गाडी में बैठा था। पुलिस ने उसका नाम पता पूछा तो उसकी पहचान योगराज पुत्र सेस राम निवासी छलेरा चनान जिला कुल्लू व उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली तो कार के स्टैरिंग के नीचे डैश बोर्ड में छिपाकर रखा एक सैलोटेप व कागज से वना पैकेट वरामद हुआ जिसे खोलकर चैक किया तो पैकेट के अन्दर 506 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर आरोपी योगराज के खिलाफ पुलिस थाना ज्वालामुखी में मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसएआई विपिन कुमार ने बताया पुलिस ने नाके के दौरान गाड़ी चालक को शक के आधार पर रोका और गाड़ी के डैशबोर्ड से आधा किलो चरस बरामद की गई।मौके पर गांव के प्रधान भी मौजूद रहे।

पुलिस ने गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए चालक व गाड़ी को हिरासत में ले लिया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...