भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच के दौरान पैराग्लाइडिंग एवं अन्य हवाई गतिविधियों पर रोक

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 13 जून 2026 को आयोजित होने वाले भारत और अफगानिस्तान के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दृष्टिगत सुरक्षा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग एवं अन्य हवाई गतिविधियों पर राके के आदेश जारी किए हैं।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने यह आदेश जारी करते हुए बताया है कि मैच में भाग लेने वाली दोनों टीमें 11 जून 2026 से धर्मशाला पहुंचकर अभ्यास सत्रों में भाग लेंगी।

ऐसे में खिलाड़ियों, अधिकारियों तथा दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एचपीसीए स्टेडियम तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में 11 से 13 जून 2026 को मैच समाप्ति तक पैराग्लाइडिंग और अन्य सभी हवाई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...