बड़ा हादसा: बस से टकराकर हाईवे पर गिरा और 2 टुकड़ों में बंट गया ट्रक, बाप-बेटा थे सवार

--Advertisement--

चम्बा  – भूषण गुरुंग 

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में  एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा पेश आया है। यहां तुनुहट्‌टी-लाहड़ू-धर्मशाला मार्ग पर बुधवार सुबह सीमैंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे नीचे गुजर रहे पठानकोट-चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा गिरा।

यह हादसा इतना भयंकर था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में टूट गया। गनीमत यह रही कि इस भयानक दुर्घटना में ट्रक चालक और उसके 12 वर्षीय बेटे की जान बच गई, हालांकि दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, नालागढ़ निवासी 38 वर्षीय ट्रक चालक जसवीर सिंह अपने 12 साल के बेटे वंश को साथ लेकर मंगलवार को नालागढ़ से ट्रक (HP 24 D-7230) में सीमैंट लोड कर चम्बा के लिए रवाना हुए थे।

बुधवार सुबह करीब 8 बजे जब वे वाया लाहडू होते हुए तुनुहट्‌टी के समीप एक मोड़ पर पहुंचे, तो सामने से आ रही एक निजी बस से उनकी टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद ट्रक पूरी तरह से अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे लुढ़कते हुए सीधे दूसरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा गिरा।

ट्रक के हाईवे पर गिरने की आवाज किसी भारी धमाके जैसी थी। इस खौफनाक आवाज को सुनकर आसपास के स्थानीय लोग और पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ी।

मौके पर पहुंचे लोगों ने बिना समय गंवाए ट्रक के मलबे में फंसे घायल चालक पिता और उसके बेटे को बाहर निकाला। दोनों को तुरंत एक निजी वाहन के जरिए नजदीकी कमलाडी स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों की स्थिति को देखते हुए उन्हें नागरिक अस्पताल चुवाड़ी रैफर कर दिया गया है।

PunjabKesari

ऊपर वाली सड़क से गिरकर ट्रक सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग के बीचोंबीच आ गिरा था, जिसके कारण सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई। इसके चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और लंबा जाम लग गया।

स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस टीम ने तुरंत एक जेसीबी मशीन मंगवाई। कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के मलबे को सड़क से हटाकर किनारे किया गया, जिसके बाद ट्रैफिक बहाल कर वाहनों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...