मानवीय सरोकारों की मिसाल बने आरएस बाली ’बीमार बेटी पायल की मदद को निजी खाते से’ ’करवायी 5 लाख की एफडी’

--Advertisement--

धर्मशाला, 10 जून – हिमखबर डेस्क 

नगरोटा बगवां के विधायक एवं पर्यटन विकास बोर्ड के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए ग्राम ठारू की गंभीर रूप से बीमार बेटी पायल की सहायता के लिए अपने निजी खाते से 5 लाख रुपये की एफडी (फिक्स्ड डिपाॅजिट) करवायी है।

विशेष बात यह है कि यह राशि किसी सरकारी योजना या सरकारी कोष से नहीं, बल्कि आर.एस. बाली द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रदान की गई है।

इससे पहले भी नगरोटा के युवा विधायक एवं पर्यटन विकास बोर्ड के अध्यक्ष आरएस बाली ने जरूरतमंद गरीब तथा निर्धन परिवारों की मदद के लिए हमेशा तत्परता दिखाते हुए मानवीय मूल्यों एवं सेवा के प्रकल्पों को आगे बढ़ाया है।

कुछ दिन पूर्व पायल की गंभीर बीमारी और उसके उपचार में आने वाले भारी खर्च की जानकारी मिलने पर आर.एस. बाली ने परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था।

इसी दौरान उन्होंने पायल के इलाज के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। अपनी घोषणा के अनुरूप उन्होंने अब यह राशि पायल के नाम एफडी के रूप में जमा करवा दी है।

पायल के उपचार के लिए लगभग 15 लाख रुपये की आवश्यकता है। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण परिवार के लिए इतने बड़े खर्च का वहन करना बेहद कठिन था।

ऐसे समय में आर.एस. बाली द्वारा की गई यह सहायता परिवार के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है।

पायल के पिता राजकुमार ने यह सहायता मिलने पर कहा कि उनकी बेटी के इलाज के लिए जिस प्रकार आर.एस. बाली ने आगे बढ़कर मदद की है, उसके लिए उनका परिवार सदैव उनका आभारी रहेगा।

ग्राम ठारू के पूर्व प्रधान अजय वनियारी ने भी इस सहयोग के लिए आर.एस. बाली का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने आर.एस. बाली के इस मानवीय एवं सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

निजी दौरे में भी विकास पर फोकस, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया सड़क का औचक निरीक्षण

बंजार-बठाहड़ सड़क की गुणवत्ता जांची, अधिकारियों को दिए स्पष्ट...