भारतीय किसान संघ खंड रैत ने उपमंडल अधिकारी शाहपुर को मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

भारतीय किसान संघ खंड रैत ने मंगलवार को उपमंडल अधिकारी शाहपुर के माध्यम से अपनी विभिन्न मांगों के लिए महामहिम राष्ट्रपति व राज्यपाल हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन सौंपा। खंड अध्यक्ष रैत किशोरी लाल ने बताया कि आज पूरे हिमाचल में खंड स्तर पर सरकार को ज्ञापन सौंपे गए हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय किसान संघ द्वारा समय समय पर हिमाचल प्रदेश सरकार व प्रशासन के समक्ष विभिन्न मांगों के लिए विभिन्न विषय पर संवाद पत्राचार चर्चा व ज्ञापन द्वारा किसानों की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए ध्यान आकर्षित किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन किसान उनके वांछित लाभ से वंचित है । परिणाम किसान खेती से विमुख होता जा रहा है। किसानों के लिए विभिन्न प्रमुख समस्याओं का स्थाई समाधान करना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा जिसमें मुख्य मांग बेसहारा पशुओं द्वारा खेती की उजाड़ व जान माल की सुरक्षा के लिए बेसहारा पशुओं के लिए गो अभ्यारण्य निश्चित समय अवधि में बनाकर समस्या से निजात दिलाई जाए । बंदरों सुअर नीलगाय द्वारा खेती की उजाड़ एवं जान माल के नुकसान को देखते हुए इसका उचित प्रबंध किया जाए।

केंद्र व राज्य सरकार द्वारा राज्य में प्रचलित सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रार्थना पत्र से स्वीकृति तक की आनलाइन पारदर्शी प्रक्रिया का ई पोर्टल बनाया जाए। कृषि शोध संस्थानों द्वारा प्रदेश की भौगोलिक सूक्ष्म जलवायु व मिट्टी पर आधारित कृषि जलवायु परिस्थिति के अनुसार उपयुक्त चिन्हित फसलों की खेती मानचित्रित की जाए ।

कृषि शोध संस्थानों द्वारा प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति अनुसार शोध कार्य योजना बनाई जाए। विभिन्न विभागों व विभाग के अंदर चल रही सभी योजनाओं का अभीसरन करके किसानों के लिए सुविधाजनक बनाकर लाभकारी बनाएं। गो आधारित जैविक खेती व दुधारू पशु धन के प्रोत्साहन को बढ़ावा देने के लिए स्वदेसी गौ खरीदने के लिए सभी किसानों को अनुदान दिया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...