जिलास्तरीय घृत मंडल पर्व के मक्खन कार्य में लगे पुजारियों को दिखानी होगी नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट: एसडीम

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

एसडीम कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने कहा कि कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर के मकर सक्रांति पर जिला स्तरीय घृत मंडल पर्व के आयोजन के दौरान गर्भ गृह में मक्खन प्रक्रिया में भाग लेने वाले पुजारियों को अपना कोरोना टेस्ट करवाना आवश्यक होगा। गर्भ गृह में मक्खन कार्य में लगे प्रत्येक पुजारी को अपनी नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। उसके बाद ही उन्हें इस कार्य में भाग लेने की इजाजत दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति व घृत मंडल पर्व के आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने तमाम कार्य पूरे कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के कारण मंदिर परिसर में कार्य करने वाले प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी व पुजारी वर्ग को कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को भी कोरोना नियमों का पूरी तरह पालन करना पड़ेगा

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि धृत मंडल पर्व के दौरान मक्खन चढ़ाने की रस्म के दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा इसका लाइव भी किया जाएगा। जिससे आम लोग भी मक्खन चढ़ाने की प्रक्रिया को संपन्न होते हुए देख सकेंगे। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने लिंक शेयर किया है। जिसका प्रयोग करके कोई भी व्यक्ति मक्खन प्रक्रिया संपन्न होते इसे लाइव देख सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...