
लंज(निजी संवाददाता)
लंज के साथ लगती पंचायत भरूहपलाहड के वार्ड सदस्य पप्पू धीमान व शम्मी कुमार ने आज लंज खास पंचायत के मौहरवल्ला में स्थित स्टोन क्रेशर के विरूध विरोध दर्ज करवाया है। दोनों वार्ड मेंवरों ने भरूहपलाहड पंचायत में स्टोन क्रेशर द्वारा अवैध खनन करने का आरोप लगाया साथ ही सोशल मिडिया पर क्रेशर मालिक द्वारा जेसीवी से भरूहपलाहड पंचायत के एरिया में अवैध खनन करने का विडियो भी अपलोड किया है।
दोनों ने क्रेशर मालिक द्वारा उनके श्मशानधाट के पास अवैध खनन करने व पूरी गज्ज खड्ड में जेसीवी से वडे वडे खड्डे करने का आरोप लगाया है ।पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि पिछले कई सालों से यह स्टोन क्रेशर वाले इसी तरह से भरूहपलाहड में स्थित खड्ड में जेसीवी से खनन कर रहे है जिससे उनका खड्ड में जाना दुश्वार हो गया है खड्ड में हर जगह पर वडे वडे खड्डे डाल दिए है जिसकी बजह से कभी भी वडा हादसा हो सकता है ।
विडियो में पंचायत प्रतिनिधी सीधे तौर पर कहते नजर आ रहे है कि इस तरह का अबैध खनन अव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व भविष्य में अगर उन्होने भरूहपलाहड में खनन की लीज नहीं वताई तो उनको गज खड्ड पार नहीं करने दी जाएगा। अगर वह दोबारा ऐसा करते हुए पाए गए तो इसके गंभीर परिणाम भूकतने पड सकते है अगर लंज में उन्होने गज खड्ड लीज पर ले रखी है तो उनको भरूहपलाहड में नहीं घूंसने दिया जाएगा। उन्होंने एसडीएम कांगड़ा से गुहार लगाई है कि ऐसे क्रैशर मालिकों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।
*क्या कहते है एसडीएम कांगड़ा*
इस मामले में एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा से वात हुई उन्होने कहा कि हमें आप के माध्यम से पता चला है क्रैशर पर जरूर कार्यवाही की जाएगी।
