कांगड़ा की पंचायत में नवनिर्वाचित महिला उपप्रधान पर हमला, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

डमटाल

थाना डमटाल के अंतर्गत पंचायत बेली महंता की नवनिर्वाचित महिला उपप्रधान पर हमला करने मामला सामने आया है। इस हमले में घायल महिला उपप्रधान दर्शना देवी को इंदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया व यहां पुलिस ने इसके बयान दर्ज कर ढांगू पीर पुलिस चौकी में आरोपियों के खिलाफ धारा 341/323/147/149/504/506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह ढांगू पीर बाजार में जा रही थी तो पूर्व प्रधान अशोक कुमार व उसका भाई सुरिंदर सिंह पुत्र तुलसी राम, मंजीत कौर पत्नी अशोक कुमार, मंजीत कौर पत्नी सुरिंदर सिंह, लखविंदर कौर पत्नी जशपाल ने उस पर अचानक हमला कर दिया, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं।

पीड़िता के अनुसार बेली महंता पंचायत के पूर्व प्रधान की पत्नी भी इस बार चुनाव में खड़ी थी और चुनाव हार गई थी। इसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर, डीएसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टी की है व शीघ्र जांच की बात कही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...