भरमौर में बच्चे के साथ हुआ हादसा, रेलिंग में फंसने पर स्थानीय लोगों ने बचाया, वायरल हुआ वीडियो

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के जनजातीय उपमंडल भरमौर में मणिमहेश यात्रा के दौरान शनिवार को एक अप्रत्याशित घटना सामने आई। एक परिवार यात्रा पर था, जब उनका छोटा बच्चा खेलते-खेलते अचानक रेलिंग के बीच फंस गया। इस घटना ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया।

स्थानीय लोगों की तत्परता से बचा मासूम

घटना को देखते ही आसपास के लोग तुरंत हरकत में आए और बच्चे को बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। स्थानीय लोगों ने अपनी सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए सीमेंट की रेलिंग को तोड़कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस बचाव कार्य की पूरी घटना को किसी ने वीडियो में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे स्थानीय लोग बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए एकजुट हुए। इस घटना के दौरान काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे,और सभी ने राहत की सांस ली जब बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...