डल झील में कल होगा पवित्र शाही स्नान

--Advertisement--

ट्रैफिक प्लान: भीड़ बढ़ी तो रास्ते में रोकी जाएंगी गाडिय़ां, गोताखोरों की टीमें भी रहेंगी तैनात

हिमखबर डेस्क

मिनी मणिमहेश से प्रसिद्ध मकलोडगंज की नड्डी स्थित डल झील का पवित्र स्नान 11 सितंबर को होगा। इस दौरान उमडऩे वाली वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस विभाग ने भी तैयारी कर ली है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की दो रिजर्व तैनात की जाएंगी। पुलिस ने मेले को लेकर यातायात प्लान किया तैयार।

जानकारी के अनुसार डल झील में होने वाले शाही स्नान के दौरान अगर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी तो उनकी गाडिय़ों को रास्ते में रोका जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर भी दो रिजर्व मकलोडगंज और नड्डी सहित अन्य क्षेत्रों में तैनात होंगी। इसके अलावा गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीमें भी शाही स्नान के दौरान अपनी सेवाएं देंगी।

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर के बोल

उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पवित्र स्नान को लेकर पुलिस विभाग ने योजना बनाई है। सुरक्षा-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए दो रिजर्व तैनात रहेंगी। ट्रैफिक प्लान इस तरह से तैयार किया गया है कि बाहरी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को कोई परेशानी न हो। पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है।

डल झील तक पहुंचने के लिए एक ही सडक़ है। ऐसे में इस मार्ग पर वन-वे व्यवस्था को लागू नहीं किया जा सकता। इसके अलावा वहां पार्किंग भी इतना बड़ी नहीं है कि ज्यादा गाडिय़ां खड़ी की जा सकें। स्नान सुबह के समय होगा। ऐसे में अगर श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा बढ़ गई तो गाडिय़ों को बीच रास्ते में भी रोका जा सकता है।

पुजारी सुभाष शर्मा के बोल

इस दौरान पुजारी सुभाष शर्मा ने बताया कि इस बार राधा अष्टमी का शुभ मुहूर्त 10 सितंबर की रात को 11 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और 11 सितंबर दिनभर रहेगा। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर की रात को श्रद्धालुओ द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी राधा अष्टमी के शाही स्नान पर शिव भक्तों की सुविधा के लिए जगह-जगह लंगर और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...