भरमौर में जाम हुआ आम, दिन में घंटों लग रहा जाम, लोग व श्रद्धालु हो रहे परेशान

--Advertisement--

भरमौर – निजी संवाददाता

भरमौर में पर्यटक सीजन शुरू होते ही व मणिमहेश यात्रा के शुरू होने से पहले ही जाम आम हो गया है। यहां दिन में कई घंटों तक लोग जाम में फंस रहे हैं। जाम की सबसे बड़ी समस्या बस स्टैंड से लेकर सावनपुर तक आ रही है। हालात यहां पर यह है कि एक बार जाम शुरू हो गया तो यहां से गाड़ियों को निकालना व जाम को खोलना पुलिस विभाग के लिए भी टेडी खीर बन रहा है।

गौरतलब है मौसम खुलने के बाद यहां पर एकाएक पर्यटकों व श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है। दूसरी तरफ मणिमहेश यात्रा का भी आगाज लगभग हो गया है। जिसके कारण यहां पर आए दिन जाम आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

गौरतलब है भरमौर में पार्किंग की समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई है। पार्किंग ना होने के कारण लोगों को व पर्यटकों को अपने वाहन सड़क के किनारे ही पार्क करने पड़ रहे हैं जिसके कारण यहां पर जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। कई बार बसों को आधे आधे घंटे तक भी जाम में फंसना पड़ रहा है। जिसके कारण उसमें सवार यात्री भी समय पर एक जगह से दूसरी जगह नहीं पहुंच पा रहे हैं।

यहां पर भरमौर का चौरासी मंदिर कार्तिक स्वामी मंदिर व मणिमहेश यात्रा के लिए लगातार पर्यटक व श्रद्धालु रुख कर रहे हैं। लेकिन पार्किंग ना होने के कारण हर रोज पर्यटन को श्रद्धालु हुआ आम लोगों को जाम का खूब सामना करना पड़ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...