दो महीनों में सड़क ने लिया नाले का रूप, लोगों ने उठाई उच्च स्तरीय जांच की मांग

--Advertisement--

लंज/शाहपुर – निजी सम्वाददाता

एक तरफ सरकारें हर गांव को मुख्य. सड़क से जोडने के बड़े बड़े वायदे कर रही है। वहीं फेरा गांव से मलाडू में दो महीने पहले वनाई गई सड़क ने नाले का रूप धारण कर लिया है।

स्थानीय लोगों में रामलीला व दशहरा कमेटी के प्रधान विनोद चौधरी, वीडीसी सदस्य प्रीतम सिंह, सिंटू भारद्वाज, सुनील जंडोरिया, रमेश चंद, सुनील मेहरा, कमल देव मेहरा, वलवीर चौधरी सहित बहुत से ग्रामीणों का कहना है कि दो महीनो में इस तरह से पूरी की पूरी सड़क का टूटना किसी वडी धांधली को दर्शाता है।

लोगों ने कहा कि फेरा गांव से पुलिस चोंकी लंज तक की पूरी सड़क पूरी तरह से धंस चुकी है। लोगों ने वताया कि जव सड़क का काम लगा था, तो बहुत वार सड़क की गुणवत्ता के वारे में ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को लिखित में शिकायतें की थी। पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही ठेकेदार पर नहीं की गई थी।

मलाडू के पास भी पहली वारिश में सड़क का डंगा गिरने की बजह से सडंक पूरी तरह से वह गई है लोगों ने कहा कि उक्त ठेकेदार व काम करवाने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही होनी चाहिए।

सहायक अभियंता के बोल

सहायक अभियंता पीडव्यूडी विभाग लंज अनुराग कौंडल से वात करने पर उन्होने कहा कि इस तरह से पूरी सड़क का वैठना गलत है व सड़क का काम पांच साल उक्त ठेकेदार द्वारा ही करना है व जो भी कमी रही होगी उसको दुरूस्त करवाया जाऐगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...