भंजराड़ू बस अड्डा: लोकार्पण से पहले ही सुरक्षा दीवार में पड़ीं दरारें

--Advertisement--

सात महीने पहले ही 8.50 करोड़ रुपये से किया गया है अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण कार्य, निगम प्रबंधन ने अड्डे का निरीक्षण कर रिपोर्ट निदेशालय भेजी, ठेकेदार से ही करवाया जाएगा दोबारा काम, भंजराड़ू बस अड्डे के निर्माण से चुराह उपमंडल की 55 पंचायतों की पौने दो लाख आबादी को मिलेगा लाभ

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपमंडल चुराह के भंजराड़ू में 8.50 करोड़ से बने दो मंजिला अंतरराज्यीय बस अड्डे का लोकार्पण हुआ नहीं और इसकी सुरक्षा दीवारों पर दरारें पड़ गई हैं। सात माह पहले ही यह अंतरराज्यीय बस अड्डा बनकर तैयार हुआ है। इसके लोकार्पण को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हैं।

इसके लोकार्पण से पहले ही सुरक्षा दीवारों में दरारें पड़ने से ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। निगम प्रबंधन के अधिकारियों ने भी अंतरराज्यीय बस अड्डे का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय भेज दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उक्त ठेकेदार से ही अब यह कार्य पुन: करवाया जा सकता है।

चुराह की 55 पंचायतों की पौने दो लाख आबादी की सुविधा के लिए भंजराड़ू में 8.50 करोड़ से नई तकनीक और फ्रेब्रिकेटिड स्ट्रक्चर से अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाया गया है। दो मंजिला बस अड्डे में दुकानें, महिला-पुरुष प्रतिज्ञा कक्ष और शौचालयों की व्यवस्था है। दूसरे तल में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए हॉल, यूटिलिटी रूम, रसोईघर और रेस्टोरेंट हैं।

यहां से चंडीगढ़, शिमला, परवाणू, टांडा और पठानकोट के अलावा चंबा, सलूणी, सनवाल, बैरागढ़, जसौरगढ़ और चांजू के लिए भी बसें चलती है। सूत्रों के अनुसार अंतरराज्यीय बस अड्डे के अंतिम चरड्के का कार्य में अपनाई गई जल्दबाजी दीवारों पर दरारें पड़ने की मुख्य वजह है। अब जांच के बाद ही सुरक्षा दीवार पर पड़ी दरारों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

वहीं, सूचना मिलने के बाद चंबा डिपो के आरएम समेत उनकी टीम ने भंजराड़ू बस अड्डे का निरीक्षण कर रिपोर्ट निदेशालय भेज दी है।

आरएम चंबा शुगल सिंह के बोल

आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि अंतरराज्यीय बस स्टैंड की सुरक्षा दीवारों में दरारें आ गई हैं। सूचना मिलने के बाद उन्होंने भंजराड़ू स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निरीक्षण कर रिपोर्ट निदेशालय भेज दी है। निदेशालय के आगामी आदेशों के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...