बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रहे किशोर के साथ हादसा, ऐसे मिली दर्दनाक मौत

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

कुनिहार क्षेत्र में बॉक्सिंग पंचिंग बैग की रस्सी ही किशोर की मौत का कारण बन गई। जानकारी के अनुसार महेश्वर (16) पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम पंचायत हाटकोट प्रतिदिन की भांति सुबह-सुबह अपने घर के कमरे में लगे बॉक्सिंग पंचिंग बैग के साथ बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रहा था।

काफी देर होने पर जब महेश्वर कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने जब कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई क्योंकि वह पंचिंग बैग की रस्सी से पूरी तरह से उलझा हुआ था।

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी व उसे स्थानीय चिकित्सालय कुनिहार ले गए, जहां डाॅक्टरों ने महेश्वर को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी कुनिहार फूलचंद के बोल

प्रभारी पुलिस थाना कुनिहार फूलचंद ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस हर पहलू से उक्त मामले की जांच कर रही है। अर्की चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है तथा आगामी कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...