बणे दी हट्टी खड्ड में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

औद्योगिक क्षेत्र गगरेट के समीप बणे दी हट्टी खड्ड में एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव के शरीर पर चोट आदि के कोई निशान नहीं हैं। मृतक के परिजनों ने भी युवक की मौत पर किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। बहरहाल पुलिस ने अज्ञात कारणों के तहत मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

मंगलवार सुबह करीब सात बजे किसी ने ल्युमिनस उद्योग के यूनिट नम्बर चार के समीप पुल के पास खड्ड में औंधे मुंह एक शव पड़ा देखा। इसकी सूचना गगरेट पुलिस को दी गई। मौका पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है।

मृतक की शिनाख्त अमन पुत्र करनैल सिंह (26 वर्ष) निवासी अंदौरा के रूप में हुई है। मृतक अविवाहित था। मृतक के पिता द्वारा पुलिस को दिए बयान में उन्होंने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।

पिता के अनुसार मृतक शराब के सेवन का आदि था। कयास लगाए जा रहे हैं कि मृतक अमन औंधे मुंह पानी में गिर गया और फिर उठ नहीं पाया। इसके चलते ही वह मौत को प्राप्त हुआ।

एसपी अर्जित सेन ठाकुर के बोल

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...