बिलासपुर में ट्रक से शराब की 450 पेटियां पकड़ीं, चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष:

सिटी पुलिस ने एक ट्रक में लदी करीब 450 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह शराब बद्दी से घुमारवीं की तरफ ले जाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब साढ़े 8 बजे सिटी पुलिस चौकी की एक टीम प्रभारी चमल ठाकुर की अगुवाई में शहर में गश्त कर रही थी।

वैटर्नरी चौक के पास पहुंचने पर पुलिस टीम ने एक ट्रक को नैशनल हाईवे के किनारे खड़ा हुआ पाया। पुलिस टीम जब ट्रक के पास गई तो ट्रक का चालक पुलिस कर्मियों को देख कर ट्रक से उतर कर भागने लगा लेकिन पुलिस कर्मियों ने उक्त ट्रक चालक को मौके पर ही दबोच लिया।

ट्रक चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि ट्रक में शराब लदी हुई है और उसे वह बद्दी से घुमारवीं की तरफ ले जा रहा है। वहीं सिटी पुलिस चौकी के प्रभारी चमन ठाकुर ने बताया कि ट्रक चालक के अनुसार ट्रक में करीब शराब की 450 पेटियां हैं।

जांच करने पर बरामद शराब सेल फॉर चंडीगढ़ पाई गई है, जिसे हिमाचल में नहीं बेचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि शराब को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के विरूद्ध केस दर्ज किया जा रहा है। डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...