नादौन में ट्रक-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, हाइसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार

--Advertisement--

Image

कार्यालय संवाददाता – नादौन

नादौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच हमीरपुर पर नोहंगी गांव के निकट भीषण हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक और बाइक की टक्कर में जहां एक और ट्रक सड़क से पलट गया, वहीं बाइक को आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई है।

जानकारी के अनुसार ट्रक (एचपी 20 जी 4022) हमीरपुर से नादौन की ओर आ रहा था, जबकि बाइक सवार आदित्य पुत्र नवनीत निवासी वार्ड पांच तथा शिखर पुत्र मनोहर लाल बार्ड चार हमीरपुर नादौन से हमीरपुर की ओर जा रहे थे।

पता चला है कि सीधी उतराई के साथ ही पुल पर दोनों वाहनों की जब टक्कर हुई, तो ट्रक अपने दाएं ओर पलट गया, जबकि बाइक भी उसी तरफ गिर गई। इसके बाद उसमें आग लग गई और बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बाइक सवार आदित्य नादौन के जलाड़ी में स्थित डीडीएम लॉ कालेज में अपना दाखिला करवा कर दोस्त के साथ वापस घर लौट रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी हमीरपुर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन भी स्वयं मौके पर पहुंचे। वहीं, हाइसे के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार है।

इस संबंध में एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...