बिना चालक के ही दौड़ पड़ी कार, बड़ा हादसा टला

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – हिमखबर संपादक- अनिल कपलेश

जिला मुख्यालय हमीरपुर स्थित डांग क्वाली में उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब एक कार फुटपाथ को लांघ कर दुकान में जा घुसी। हालांकि उस समय फुटपाथ पर कोई नहीं चल रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा घट सकता था।

जिस दुकान में कार घुसी थी, उस दुकानदार को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। बता दें कि डांग कवाली में जब कार चालक गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर जैसे ही रेस्टोरेंट की ओर जाने लगा, तो कार अपने आप ही चल पड़ी और फुटपाथ को लांघते हुए रेस्टोरेंट के साथ लगती टेलर की दुकान के शीशे तोड़कर अंदर की ओर लटक गई।

ऐसे में दुकान के अंदर बैठा दुकानदार भी डर के मारे चिल्ला पड़ा। हालांकि कार चालक को जैसे ही इसका आभास हुआ, तब तक कार दुकान में जा घुसी थी, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी को कोई चोट नहीं आई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...