बारिश की वजह से कई जगह भूस्खलन, चपेट में आने से वाहन क्षतिग्रस्त, श्रीखंड यात्रा रोकी

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है. सूबे के कुल्लू जिले में बारिश का ज्यादा कहर देखने को मिल रहा है. मनाली में बुधवार को भारी बारिश के बाद नाले में बाढ़ आने के बाद अब कुल्लू के आनी में भारी बारिश हुई है.

इसके चलते आनी उपमण्डल के निरमंड के जाओं से ठरला सड़क में लैंडस्लाइड हुआ है. डवारी नाले में पानी का जलस्तर बढ़ा है.

साथ ही नाले से ठीक पहले लैंडस्लाइड हुआ और यात्रियों के गाड़ी को नुकसान पहुंचा है. फिलहाल, कुछ समय के लिए प्रशासन ने श्रीखंड महादेव यात्रा को रोक दिया है.

जाओं से ठरला सड़क पर लैंडस्लाइड से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. सुमरा कैंची के पास लैंडस्लाइड हुआ है. डीसीपी आनी देवेंद्र नेगी ने ने यह जानकारी दी है.

दरअसल, आनी में भीम डवारी के पास नाले में बाढ़ आई है. इसलिए प्रशासन ने श्रीखंड महादेव यात्रा रोक दी है. पार्वती बाग से रेस्क्यू टीमों को भीम डवारी बुलाया गया है.

वहीं नाले में आए पानी और मलबे की चपेट में आकर ठारला मोड़ पर खड़ी यात्रियों की दो गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...