बाइक सवार युवक ने सैर पर निकली बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चेन

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

जिला मुख्यालय के प्रतापनगर बुधवार शाम पौने आठ बजे के करीब चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। बुजुर्ग दंपति प्रतापनगर में शाम के वक्त सैर कर रहे थे।

इसी दौरान हेलमेट पहने एक बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन को झपटने का प्रयास किया। चेन स्नैचिंग की इस वारदात में चेन टूट गई और हड़बड़ाहट में बाइक सवार युवक भी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद लोगों की भीड़ भी मौके पर एकत्रित हो गई। महिला के गले पर भी इस घटना में हल्की चोट लगी है। सदर थाना पुलिस हमीरपुर को घटना के बारे में सूचित किया गया है।

महिला उर्मिला गुप्ता ने बताया कि वह अपने पति मुरारी लाल गुप्ता के साथ प्रताप नगर में घर से कुछ दूरी पर सैर करने के लिए निकली थी। इस दौरान एक बाइक सवार युवक ने उनसे किसी व्यक्ति का नाम नेकर पता पूछा।

जब महिला इनकार करते हुए आगे बढ़ी तो एक बार फिर युवक ने पता पूछने के बहाने महिला के गले पर झपटा मारा और चेन को स्नैच करने का प्रयास किया। उन्होंने शोर मचाया तो युवक घबरा कर भाग गया। महिला की सोने की चेन टूट कर कपड़ों पर फंस गई।

उर्मिला गुप्ता ने बताया कि बाइक सवार युवक ने हेलमेट लगाया था, जिस वजह से वह उसे पहचान भी नहीं पाई, लेकिन युवक स्थानीय भाषा में ही बात कर रहा था, जिससे यह लग रहा था कि युवक लोकल ही है।

थाना प्रभारी सदर थाना हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि वारदात की सूचना मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा का कहना है कि सदर थाना हमीरपुर टीम को इस मामले में छानबीन के निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...