बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

--Advertisement--

मंदिर परिसर में विभिन्न सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कार्य करंे अधिकारी: इंद्र दत्त लखनपाल

दियोटसिद्ध 07 फरवरी – हिमखबर डेस्क

बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की बैठक बुधवार को आयोजित की गई, जिसमें विधायक इंद्र दत्त लखनपाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं और अन्य मुद्दों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

इस अवसर पर इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बाबा बालक नाथ मंदिर सिर्फ हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुविधा और दियोटसिद्ध एवं इसके आस-पास के सभी क्षेत्रों के चहुमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार विशेष प्रयास कर रही है।

इसी कड़ी में एडीबी की मदद से 65 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की गई है। इंद्र दत्त लखनपाल ने न्यास के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों से आग्रह किया कि वे मंदिर परिसर में सभी आवश्यक सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार की दिशा में कार्य करंे, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

बैठक के दौरान न्यास के अध्यक्ष एवं बड़सर के एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा ने न्यास की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी धर्मपाल सिंह, बीडीओ रमेश कुमार, न्यास के अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।

78 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल वीरवार को जल शक्ति विभाग के लगभग 78 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। जल शक्ति विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्र दत्त लखनपाल गांव बतलाऊ और साथ लगते क्षेत्रों की पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण के लिए शुक्कर खड्ड में नए परकोलेशन वैल का शिलान्यास करेंगे।

इस परकोलेशन वैल पर लगभग 41.30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक जल शक्ति विभाग के बड़सर मंडल के मंडलीय भंडार की आधारशिला भी रखेंगे। इस भवन के निर्माण पर लगभग साढे 36 लाख रुपये की लागत आएगी।

इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए कई नई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को जल शक्ति विभाग के दो विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...