बस में सफ़र कर रही युवती से अश्लील हरकतें, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज़

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

राजधानी शिमला के ढली थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ बस के भीतर अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता 25 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 अक्तूबर को शाम करीब साढ़े छह बजे खटनोल–सुन्नी से शिमला आ रही थी। जब बस ढली के पास पहुंची, तो उसी बस में सफर कर रहे एक शख्स ने उसके साथ गलत हरकत की। युवती के मुताबिक आरोपी सुन्नी के बाघ गांव निवासी सुरेंद्र कुमार है।

युवती ने बताया कि आरोपी ने बस में उसके शरीर को छुआ और स्वेटर के अंदर हाथ डालने की कोशिश की। इस घटना की जानकारी उसने तत्काल बस कंडक्टर को दी, जिसके बाद मामला गंभीर मानते हुए पुलिस को सूचित किया गया।

ढली थाना पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...