खैरियां स्कूल का छात्र अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित

--Advertisement--

नूरपुर जोन से अकेला खिलाड़ी जिसका स्टेट लेवल पर हुआ चयन, पूर्व में भी यह छात्र उपेश राणा, अंडर-14 में खेल चुका है स्टेट लेवल

नूरपुर – स्वर्ण राणा

सरकारी स्कूलों में चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं में अंडर 19 कबड्डी के खिलाड़ियों में सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरियां के छात्र उपेश राणा का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पूरे नूरपुर जोन में अंडर 19 वर्ग से यह इकलौता छात्र है जिसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ।

उपेश राणा की इस उपलब्धि पर जहां एक तरफ माता पिता के साथ विद्यालय के स्टाफ में खुशी की लहर है तो वहीं पूरे नूरपुर के लिए भी गर्व की बात है कि नूरपुर की पंचायत खैरियां का रहने वाला युवा राज्य स्तर पर अपना तथा क्षेत्र वासियों का नाम ऊंचा करेगा।

खिलाड़ी उपेश राणा ने इसका सारा श्रेय अपने माता-पिता के अलावा स्कूल कोच विपन कुमार, उनके निजी कोच कबड्डी प्लेयर अंकुश ठाकुर,विजय कुमार तथा हैप्पी सिंह को देते हुए बताया कि उसका रूझान बचपन से ही कबड्डी की तरफ रहा है तथा वह इससे पूर्व पिछले ही वर्ष अंडर 14 में भी स्टेट लेवल पर खेल चुका है।

वहीं स्कूल अध्यापक DPE विपन कुमार ने माता पिता तथा क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए कहा कि उपेश राणा का अंडर 19 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के चयनित होना मेरे लिए तथा हमारे स्कूल के लिए बड़े ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जोन लेवल से लेकर जिला स्तर तक इस छात्र ने बढ़िया प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश भर में हमारे स्कूल का नाम ऊंचा किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...