बस अड्डा के शौचालय की टोंटियां, लैश पाइप उड़ा ले गए चोर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

बस अड्डा हमीरपुर के शौचालय में लगाई गई टोंटियां तीसरी बार फिर चोरी हो गई हैं। शरारती तत्त्व शौचालय की लैश पाइपें तक चुराकर ले गए हैं। ऐसे में निगम की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं, क्योंकि निगम ने चोरी की घटनाओं से बचने के लिए बस अड्डा कैंपस में कैमरे भी फिट कर रखे हैं, ताकि अड्डे में चोरी की घटनाएं न हो सकें। फिर भी चोरी की घटनाएं बंद नहीं हो रही हैं। हमीरपुर बस अड्डा के सार्वजनिक शौचालय के वॉशबेसन में लगाई गई टोंटियां तीसरी बार चोरी हो गई हैं। इसके अलावा शौचालय से दो-तीन लैश पाइपें भी चोरी हो गई हैं।

शरारती तत्त्वों की हरकत से निगम भी खासा परेशान है। बस अड्डा कैंपस में लगाए गए कैमरे को भी शरारती तत्त्व चकमा दे रहे हैं। निगम ने बस अड्डा परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे फिट किए गए हैं, लेकिन सार्वजनिक शौचालय में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जा सकते। ऐसे में चोरों ने अब सार्वजनिक शौचालय की टोंटियां व लैश पाइपें चोरी कर रहे हैं, जिन्हें पकडऩा निगम को दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है।

बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में ही शरारती तत्त्वों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। क्योंकि दिन भर बस अड्डा के शौचालय में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में चोरी की वारदात को अंजाम देना मुश्किल है। वॉशबेसन की टोंटियां गायब होने से शौचालय जा रहे लोगों को हाथ धोने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में उन्हें अड्डे के भीतर रखी पीने के पानी की टंकी से ही हाथ साफ करने पड़ रहे हैं। यात्रियों ने भी निगम से शौचालय में वॉशबेसन की टोंटियां जल्द से जल्द लगाने की मांग की है, ताकि उन्हें हाथ धोने के लिए यहां-वहां न भटकना पड़े।

विवेक लखनपाल, उपमंडलीय प्रबंधक, हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर के बोल 

बस अड्डा हमीरपुर के सार्वजनिक शौचालय के वॉशबेसन की टोंटियां तीसरी बार चोरी हुई हैं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है, तो यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही शौचालय में नई टोंटियां लगाई जाएंगी। शरारती तत्त्वों पर नजर रखने के लिए बस अड्डा के चौकीदार को विशेष दिशा-निर्देश दिए जाएंगें, ताकि ऐसे शरारती तत्त्व दोबारा चोरी की घटना को अंजाम न दे सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...