नशे की ओवरडोज से एक व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

पुलिस चौकी सपरून के तहत एक व्यक्ति की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति को नशे की दवाइयां अधिक खाने की स्थिति में अस्पताल लाया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है।

मृतक की पहचान हरीश कुमार (41) निवासी सोलन के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि हरीश कुमार मानसिक बीमारी से पीड़ित था। वह पिछले कई वर्षों से मनोचिकित्सक से इलाज करवा रहा था। पिछली रात उसने दवाइयों का अधिक सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई तथा उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...