बद्दी पुलिस ने बढ़ाया खाकी का मान, राष्ट्रीय स्तर पर Governance Now Award

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश की बद्दी पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर पर खाकी का मान बढ़ाया है। कम्युनिटी आई (समाज की आंख)  प्रोजैक्ट परियोजना के तहत सर्विलांस व माॅनिटरिंग श्रेणी में बद्दी पुलिस को गवर्नेस नाउ अवार्ड से अलंकृत किया गया है।

हालांकि, थर्ड आई प्रोजैक्ट की शुरूआत 2019 में की गई थी, लेकिन 2020 में इसका दायरा बढ़ा दिया गया। इस कारण प्रोजैक्ट का पुर्नउत्थान कम्युनिटी आई के रूप में हुआ। इसका लक्ष्य क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या को बढ़ाना था। इससे भागीदारी सक्रिय व साक्ष्य आधारित पुलिसिंग को बल मिलता है।

प्रोजेक्ट में पुलिस सार्वजनिक निजी पंचायत की भागीदारी को सुनिश्चित किया गया है। उत्तर भारत में वर्चुअल पुलिस समिट 2022 में उत्तर भारत के दो राज्यों को ही पुरस्कार मिला है। हिमाचल के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस ने भी एक श्रेणी में अवार्ड हासिल किया है।

वर्चुअल अवार्ड समारोह में बद्दी के एसपी मोहित चावला के अलावा डीएसपी बद्दी ने भी भाग लिया। एक अन्य जानकारी के मुताबिक अखिल भारतीय वर्चुअल पुलिस समिट में समूचे देश में केवल दो पुरस्कार दिए गए हैं, इसमें से एक पर बद्दी पुलिस ने भी कब्जा किया है। निश्चित तौर पर हिमाचल पुलिस के लिए ये गर्व के पल हैं।

उल्लेखनीय है कि गवर्नेंस नाउ पुलिस पुरस्कार की शुरुआत 2020 में की गई थी। बद्दी के एसपी मोहित चावला ने अवार्ड का श्रेय समूची टीम को दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...