पत्नी ने किया सुसाइड, पति की फोटो पर लिखा ‘मैं बेवफा नहीं हूं, मेरा मंगल मेरी जान ले गया’

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

पति की फोटो के पीछे लिखा कि ‘मैं बेवफा नहीं हूं’. साथ ही महिला गेस्ट टीचर ने अपनी हाथेली पर लिखा कि ‘मैं अपनी मर्जी से अपनी जान दे रही हूं. मम्मी, पापा, भैया सॉरी. मेरा मंगल मेरी जान ले गया’.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला गेस्ट टीचर का शव उसके ससुराल में फांसी से लटका मिला. ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि बहू ने सुसाइड किया है जबकि मृतका के परिवार वाले इसे हत्या बता रहे हैं.

मृतका की हथेली पर कथित सुसाइड नोट भी लिखा है. जिसमें लिखा है को वो अपनी मर्जी से जान दे रही है. पुलिस के मुताबिक रायसेन की रहने वाली इंदु की शादी भोपाल निवासी सुभाष साहू से करीब 3 साल पहले हुई थी. इंदु शासकीय स्कूल में गेस्ट टीचर थी.

इंदु के पति सुभाष ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली है. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शव को नीचे उतार लिया गया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई.

पुलिस को मृतका के शव के पास पति की फोटो मिली जिसके पीछे लिखा था ‘मैं बेवफा नहीं हूं’. इसके अलावा मृतका की हथेली पर भी लिखा ‘मैं अपनी मर्जी से अपनी जान दे रही हूं. मम्मी, पापा, भैया सॉरी. मेरा मंगल मेरी जान ले गया’. पुलिस इन दोनों हैंडराइटिंग का मिलान भी करवा रही है.

पुलिस के मुताबिक महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली है जबकि मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है.

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि दामाद उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था और उसपर शक करता था जिससे दोनों में विवाद भी हुआ. लेकिन हादसे से कुछ घंटों पहले जब बेटी से फोन पर बात हुई तो उसने सब कुछ सामान्य बताया था. लेकिन कुछ घंटों बाद उसकी मौत की खबर आई.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...