बदले गए कांगड़ा और मंडी जिला के एसपी, महिला IPS संभालेंगी कमान

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने दो बड़े जिला कांगड़ा और मंडी के एसपी बदल दिए हैं। महिला आईपीएस अधिकारी इन दोनों जिलों की कमान संभालेंगी।

मंडी की एसपी व आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री (2012 बैच) अब कांगड़ा की नई एसपी होंगी। कांगड़ा के एसपी रहे डॉक्टर खुशहाल चंद (2012) को फर्स्ट बटालियन बनगढ का कमांडेट तैनात किया गया है।

वहीं कमांडेंट द्वितीय बटालियन सकोह सौम्या सम्बासिवान को मंडी का नया एसपी लगाया गया है। 2010 बैच की आईपीएस सौम्या सम्बासिवान सिरमौर और शिमला जिला की भी एसपी रह चुकी हैं।

एसपी सिरमौर रहते हुए उन्होंने ब्लाइंड मर्डर के कई मामलों को भी बखूबी सुलझाया था। खूंखार अपराधियों को पकड़ने के मामले में भी सौम्या आगे रही हैं।

शिमला में भी बतौर एसपी उनके काम को काफी सराहा जाता है। उन्होंने बहुचर्चित गुड़िया कांड के बाद शिमला की कानून व्यवस्था की कमान संभाली थी। उनकी गिनती निडर महिला पुलिस अधिकारी के तौर पर होती है।

वहीं हिमाचल से ताल्लुक रखने वाली आईपीएस शालिनी अग्निहोत्री पूर्व में कुल्लू की एसपी रही हैं। मंडी और कुल्लू जिलों में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ अपराधियों की धपक्कड़ और नशे के खिलाफ उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...