खाई में गिरी कार, एक युवक की मौके पर मौत, एक अन्य घायल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला जिला के रामपुर से 6 किलोमीटर दूर रोपडू नाला के पास एक कार नंबर HP-35-6661 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए अनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे में मृतक युवक की पहचान नीरज (21) निवासी गांव पखंड आनी के तौर पर हुई है, जबकि घायल की पहचान नवल किशोर (21) निवासी पखंड आनी के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें शनिवार रात 8 बजे के करीब सूचना मिली की रोपडू नाला के पास कार हादसे का शिकार हो गई है, जिसमें 2 युवक सवार थे।

पुलिस के अनुसार कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे घायल युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी...

धर्मशाला HPU क्षेत्रीय केंद्र में 306 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कुलपति बोले- AI के दौर में शोध और नवाचार पर दें जोर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में वार्षिक...