बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में चैत्र नवरात्रों के शुभारंभ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

--Advertisement--

मां बज्रेश्वरी देवी के दर आस्था का सैलाब, रंग-बिरंगे फूलों से सजा मंदिर

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन बाहरी राज्यों व स्थानीय श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालु लाइनों में लगकर व मां के जयकारे लगाते हुए दर्शन कर रहे थे।

चैत्र नवरात्र के पहले दिन काफी भीड़ मंदिर में देखने को मिली। नवरात्र को लेकर मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए थे, वहीं मंदिर को रंग बिरंगे फूलों व लाइटों से सजाया गया है।

नवरात्रों के शुभारंभ के मौके पर आज मंदिर पुजारियों ने एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर से विधिवत पूजा अर्चना करवा कर नवरात्रों का शुभारंभ किया। मंदिर अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर शीश नवाया है।

पुलिस प्रशासन द्वारा भी मंदिर मार्ग पर दुकानदारों द्वारा सडक़ पर लगाए गए सामान को हटाया गया है, ताकि भक्तों को परेशानी न हो। थाना प्रभारी विजय कुमार दुकानदारों को सडक़ पर से सामान हटाने की हिदायत दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...