जल दिवस के अवसर पर लंज कालेज में रैली निकाल लोगों को किया जागरूक 

--Advertisement--

लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता 

आज राजकीय महाविद्यालय लंज में विश्व जल दिवस के उपलक्ष पर महाविद्यालय से लेकर स्थानीय बाजार तक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ब्रिजेंदर भूषन ने रवाना किया। विश्व जल दिवस की थीम ‘त्वरित परिवर्तन रखी गई है।

मीठे पानी के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने और मीठे पानी के संसाधनों के स्थायी प्रबंधन की वकालत करने के साधन के रूप में विश्व जल दिवस प्रतिवर्ष 22 मार्च को आयोजित किया जाता है।

इस दिन का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य 2030 तक सभी के लिए पानी और स्वच्छता के समर्थन में वैश्विक जल संकट से निपटने के लिए कार्रवाई करने से है।

बता दें कि विश्व जल दिवस 2023 जल और स्वच्छता संकट को हल करने के लिए परिवर्तन में तेजी लाने पर केंद्रित है।

इस रैली के द्वारा स्थानीय निवासियों को मीठे पानी के महत्व पर रैली द्वारा जागरूक करने का प्रयास किया गया।

इस रैली का आयोजन इको क्लब के सयोंजक प्रोफेसर रविंदर डोगरा ने किया।

ये रहे मौजूद 

जिसमें प्रोफेसर सरताज़, प्रोफेसर रघुवीर, प्रोफेसर अरविंद, प्रोफेसर नेहा, प्रोफेसर पंकेश, प्रोफेसर विजय, प्रोफेसर मुकेश, पारस, प्रियंका, नैना, शायना, जशन, शिवाली, साक्षी तथा अन्य छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...