प्रो कबड्डी लीग की तर्ज पर हिमाचल में होगी कबड्डी लीग

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में प्रो कबड्डी लीग की तर्ज पर हिमाचल कबड्डी लीग का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए जिला बिलासपुर से खिलाड़ियों के चयन के लिए 13 व 14 मई को ट्रायल रखे गए हैं।

घुमारवीं, 11 मई – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश में प्रो कबड्डी लीग की तर्ज पर हिमाचल कबड्डी लीग का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए जिला बिलासपुर से खिलाड़ियों के चयन के लिए 13 व 14 मई को ट्रायल रखे गए हैं।

इस बात की जानकारी देते हुए जिला कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव विजयपाल चंदेल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी बी एल धर्माणी ने बताया कि यह ट्रायल घुमारवीं के शहीद विजयपाल स्मारक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होंगे। जिसमें केवल बिलासपुर के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि 13 मई को लड़कियों के ट्रायल होंगे, जबकि 14 मई को लड़कों के ट्रायल होंगे। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 18 वर्ष से अधिक रखी गई है।

उन्हें अपने साथ आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज की दो फोटो लानी होगी। लड़कियों के लिए भार सीमा 75 किलोग्राम तथा लड़कों के लिए 85 किलोग्राम रखी गई है।

उन्होंने बताया कि यहां से चयनित खिलाड़ियों की प्रो कबड्डी लीग की तर्ज पर आयोजकों द्वारा हिमाचल कबड्डी लीग के लिए बोली लगाई जाएगी। जिसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अधिक से अधिक मौका मिलेगा तथा साथ ही उन्हें इसमें आर्थिक सहायता भी होगी।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की भृगु मीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से लगातार संपर्क हो रहा है, ताकि हिमाचल कबड्डी लीग के आयोजन में सक्रिय भूमिका हो सके।

इसके लिए हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार ब्रांटा का लगातार यह प्रयास रहा है कि हिमाचल की कबड्डी पूरे भारतवर्ष में बुलंदियों को छुए और यहां के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अधिक से अधिक मौका मिले।

इससे पूर्व भी चाहे प्रो कबड्डी की बात हो या एशियन गेम्स की, हिमाचल प्रदेश के कबड्डी के खिलाड़ी सब जगह पर बेहतर प्रदर्शन करते आए हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख खिलाड़ियों में माने जाते हैं।

हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन ने हर जिला में कबड्डी के खिलाड़ियों को बेहतर मौके प्रदान करने के लिए कार्य किया है। अब हिमाचल कबड्डी लीग का आयोजन निश्चित रूप से प्रदेश के खिलाड़ियों को और भी बेहतर मौके प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने बताया कि 13 और 14 मई को बिलासपुर जिला के होने वाले ट्रायल के अवसर पर हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव कृष्ण लाल, संयुक्त सचिव जगदेव मेहता, जिला बिलासपुर के तकनीकी अध्यक्ष ओमप्रकाश विशिष्ट विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...