झूला झूल रही थी 13 साल की नाबालिग बेटी मुनीषा, फंदा बनी रस्सी, मौत

--Advertisement--

ऊना, 11 मई – अमित शर्मा

सदर थाना के तहत बहड़ाला में झूला झूल रही 13 वर्षीय बच्ची की मौत होने का समाचार मिला है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 13 वर्षीय मुनीषा कुमारी अपनी झुग्गी झोपड़ी में रस्सी से बनाए झूले से झूल रही थी। देखते ही देखते मुनीषा रस्सी के बीच में फंस गई, जिससे उसका गला घुट गया।

मासूम बच्ची के चिल्लाने पर परिजनों ने उसे फंदे से निकाला और गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मुनीषा कुमारी पुत्री भोषा देव निवासी बिहार के रूप में हुई है, जो कि पिछले काफी समय से परिवार सहित बहड़ाला में ही रहते थे।

उधर, एसपी अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिए है। मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...