प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अंतोदय और बीपीएल परिवारों को मुफ्त मिलेंगे चावल और गेहूं – उपायुक्त

--Advertisement--

Image

चंबा, भूषण गुरुंग

उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले में माह मई और जून के लिए 15 हजार 960 क्विंटल गेहूं और 11 हजार 260 क्विंटल चावल को हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम चंबा को उपलब्ध करवा दिया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अंतोदय और बीपीएल राशन कार्ड धारकों को माह मई और जून के लिए 3 किलोग्राम गेहूं और 2 किलोग्राम चावल प्रति व्यक्ति की दर से मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे।

उपायुक्त ने जिला के सभी अंत्योदय और बीपीएल राशन कार्ड धारकों से आग्रह किया है कि वे संबंधित उचित मूल्य की दुकानों से इस योजना के तहत निशुल्क राशन प्राप्त कर योजना का लाभ उठाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...