नर सेवा नारायण मिशन के तहत स्थानीय बिलासपुर शहर को स्वयं सेवियों के माध्यम से सैनीटाईजेशन किया

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिले की भंदवाड क्षेत्र विकास समिति ने अपने नर सेवा नारायण मिशन के तहत स्थानीय बिलासपुर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल बैंक , एटीएम, गुरूद्धारा चौक, चेतना चौक, सुपर मार्केट , मुख्य बस अडडे, मेन मार्किट , औद्योगिक क्षेत्र एवं अधिक भीड भाड वाले स्थानों पर कोरोना की चेन को तोडने के लिए स्वयं सेवियों के माध्यम से सैनीटाईजेशन का कार्य किया।

गौरतलब है कि बिलासपुर जिले के कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले तेजी से पांव पसार रहा है । जिसके चलते कोरोना संक्रमण की चेन को तोडने के लिए बिलासपुर जिले की भंदवाड क्षेत्र विकास समिति भी आगे आई है। समिति इससे पहले चांदपुर से कोठीचौक, चांदपुर व कंदरौर तक सैनीटाईजेशन का कार्य पूरा कर चुकी है।

समिति के स्वयं सेवी अर्चित संत गौतम ने कहा कि भंदवाड क्षेत्र विकास समिति ने अपने नर सेवा नारायण मिशन के तहत बिलासपुर शहर के बैंक, तमाम एटीएम, अधिक भीड भाड वाले स्थल, बस स्टेंड , औद्योगिक क्षेत्र में सैनीटाईजेशन का कार्य किया।

उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क लगाने, सामाजिक दूरी को अपनाने व बार बार साबुन अथवा सैनीटाईजर से हाथ साफ करने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...