प्रदेश के हर ब्लॉक से लोहा मिटटी इकठ्ठी कर रिज़ पर बनेगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की शुक्रवार को पहली पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन सहित प्रदेश के हर ब्लाक में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को याद किया व श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना भी की।

छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की रिज पर भव्य प्रतिमा बनाई जाएगी। शिमला ग्रामीण से विधायक एवं वीरभद्र के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र व ब्लाक स्तर पर जाकर मिट्टी व लोहा इकट्ठा कर रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही रिज पर आधुनिक हिमाचल निर्माता के रूप में पहचान बनाने वाले वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगी। वीरभद्र की पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान सभी कांग्रेसजन संकल्प ले रहे हैं कि वीरभद्र सिंह के दिखाए हुए रास्ते पर आगे चलना है।

राजीव भवन में दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे। उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

दोपहर बाद शिमला के गेयटी थियेटर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा द्वारा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी धर्मों के लोग वीरभद्र सिंह को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्लेऑफ मुकाबलों से गुलजार होगा धर्मशाला, पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

हिमखबर डेस्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को आईपीएल का एक...

वादों की बौछार पर पूर्व समिति सदस्य सुभाष राणा ने लोगों से की खास अपील

शाहपुर - नितिश पठानियां पंचायत चुनावों की आहट के साथ...

फुटबॉल में चमका शाहपुर का सितारा, तरनदीप जिला टीम में शामिल

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर स्थित Our Own English School...