श्री रेणुका जी में नकली CBI ऑफिसर काबू, खुद को बताता था DSP शक्ति सिंह का दोस्त

--Advertisement--

Image

संगड़ाह, 08 जुलाई : 

पुलिस थाना रेणुकाजी के अंतर्गत पुलिस ने ठगी करने वाले नकली CBI ऑफिसर को धर दबोचा हैं। व्यक्ति खुद को सीबीआई ऑफिसर बता लोगों से पैसे ऐंठ रहा था। पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 170, 419 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

अहम बात यह भी हैं कि व्यक्ति ने खुद का नाम भी खुशहाल चंद बताता था। IPS खुशहाल चंद शर्मा सिरमौर में एसपी रह चुके हैं और वर्तमान में कांगड़ा के एसपी हैं।

जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना रेणुका जी में जरग निवासी जसवंत सिंह ने एक शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि एक अजनबी व्यक्ति जो खुद को सीबीआई ऑफिसर बता रहा है, वो उसकी बहन को पुलिस में नौकरी दिलाने का आश्वासन दे रहा हैं।

आरोपी ने शिकायतकर्ता की बहन को इसके लिए ददाहू बुलाया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उस व्यक्ति पर शक है कि वह कोई सीबीआई ऑफिसर नहीं है, बल्कि झूठ बोलकर लोगों को नौकरी का झांसा दे रहा है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हेमराज पुत्र दीप राम निवासी पंचकूला हरियाणा के रूप में हुई हैं, जो अपना नाम खुशहाल शर्मा बता रहा था। खुद को सीबीआई ऑफिसर और संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह का दोस्त बताकर आरोपी लोगों को बेवकूफ बना रहा था।

संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि जब आरोपी से पूछताछ की गई तो पाया कि वो लोगों को नौकरी देने का झूठा झांसा देकर पैसे ऐंठने का काम करता है।

उन्होंने बताया कि आरोपी अब तक राजगढ़ के दो-तीन लोगों पैसे ऐंठ चुका हैं। आरोपी इस बार जरग की युवती को नौकरी का झांसा दे रहा था, लेकिन पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी की मारुति कार (CH04 A 7229) को भी कब्जे में ले लिया हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है, जिसके बाद उसे रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूछताछ में ही इस बात की तफ्तीश होगी कि व्यक्ति ने इससे पहले कितने लोगों से पैसे ऐंठे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...