पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा नाइजीरियन, जानता है हेरोइन बनाने का फार्मूला

--Advertisement--

बिलासपुर,10 अप्रैल – सुभाष चंदेल 

पुलिस ने चिट्टा (हेरोइन) सप्लाई करने वाले नाइजीरियन तस्कर को देश की राजधानी दिल्ली से दबोचने में सफलता प्राप्त की है।

मीडिया से जानकारी साझा करते हुए एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि विदेशी नशा तस्कर को पकड़ने में सिटी पुलिस चौकी की टीम का विशेष सहयोग रहा है।

नाइजीरियन आरोपी की पहचान मार्टीन के तौर पर की गई है।एसपी ने बताया कि एक्शन के दौरान नाइजीरियन से कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिसमें हेरोइन बनाने के फार्मूले पर विश्लेषण किया गया है।

उन्होंने बताया कि अवैध नशे के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चला रखा है। अभियान में पुलिस को काफी सफलता भी मिल रही है।

एसपी के अनुसार गत 1 मार्च से लेकर 10 अप्रैल तक चिट्टा, चरस, स्मैक, अफीम व चूरा पोस्त के अवैध व्यापार के बिलासपुर पुलिस ने जिला के विभिन्न थानों में 39 मामले दर्ज किए व करीब 62 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

वहीं चिट्टे के एक कथित सप्लायर नाइजीरियन आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से पकडऩे में भी सफलता हासिल की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...