ठाकुरद्वारा पहुंचने पर विधायक मलेंद्र राजन का जोरदार स्वागत 

--Advertisement--

इंदौरा, व्यूरो चीफ़ – अमित शर्मा 

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने अपनी जीत दर्ज करने के बाद आज जनता का धन्यवाद करने के लिए ग्राम पंचायत ठाकुरद्वारा में पहुँचे । इस अवसर पर उनके साथ इंदौरा वार्ड के जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार मिंदा भी मौजूद थे।

ठाकुरद्वारा में पहुँचने पर विधायक का ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से स्वागत किया। ग्राम पंचायत ठाकुरद्वारा के प्रधान गणेश कुमार व उपप्रधान राणा प्रताप सिंह व पूर्व जिला परिषद सदस्य अनूप ठाकुर द्वारा विधायक को पगड़ी पहनाकर व तलबार भेंट करके स्वागत किया।

इस मौके पर उनके साथ आए तमाम गणमान्य व विभिन्न विभागों के अधिकारियों का भी पंचायत द्वारा पहाड़ी टोपी पहचाकर मान सम्मान किया।

इस मौके पर पंचायत प्रधान व उपप्रधान ने ग्राम पंचायत की कुछ मांगो व समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।

जिनमें ठाकुरद्वारा स्कूल में मेडिकल की क्लासे शुरू करना, गाँव मे एक 10 विस्तर का हॉस्पिटल, ठाकुरद्वारा मलकाना रोड सहित पुलों का निर्माण, मिलवां बरोटा ठाकुरद्वारा सड़क निर्माण, ठाकुरद्वारा में समुदायिक भवन का निर्माण, पशु हॉस्पिटल, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल व पंचायत घर की चारदीवारी व मिलवां अनाज मंडी के इलावा मंड में चार सेल सेंटर ओर खोलने व स्कूल में रुके पड़े साइंस ब्लॉक का कार्य जल्द शुरू करने की मांगे रखीं।

उन्होंने कहा कि मंड क्षेत्र के विकास में कोई कमी नही आने दी जाएगी व क्षेत्र की जनता से बिना भेदभाव किए विकास के सभी कार्यों को पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि जल्द ही बरोटा टू ठाकुरद्वारा मिलवां सड़क का 20 करोड़ से निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। साइंस ब्लॉक का कार्य जल्द शुरू करने व ठाकुरद्वारा में समुदायिक भवन बनाए जाने की मंच के माध्यम से घोषणा की व अन्य सभी मांगो को भी जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि विभागों के अधिकारी कर्मचारी बिना किसी भेदभाव कीये व समय पर जनता की समस्याओं व कार्यो को हल करें। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण कार्य बढिया तरीके से करवाया जाएगा।

निर्माण कार्य मे अगर कोई कोताही बरती जाएगी तो ठेकेदार के साथ साथ उन घटिया कार्यो में सम्पलिप्त विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को भी बख्शा नही जाएगा।

अवैध खनन व नशे के खिलाफ अभियान को ओर तेज किया जा रहा है।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ साथ ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के विभिन्न विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व मंड क्षेत्र की पंचायतो के प्रधान ,उपप्रधान सहित क्षेत्र की जनता मौजूद रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...