पुलिस थाने में भाजपा नेता से मारपीट, कांस्टेबल के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

--Advertisement--

बैजनाथ – आशुतोष                                                                                      

भाजपा के जिला महामंत्री एवं पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष बैजनाथ चमन कपूर ने बैजनाथ पुलिस स्टेशन के एक कांस्टेबल पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस और एसडीएम कार्यालय बैजनाथ में दिए अपने ज्ञापन में कहा कि वह बुधवार देर रात एक मामले की शिकायत लेकर बैजनाथ पुलिस स्टेशन आए थे।

इस दौरान वहां मौजूद एक कांस्टेबल ने उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट की। इस मामले को लेकर वीरवार को पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्त्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस स्टेशन पहुंचा और मौके पर मौजूद कार्यकारी थाना प्रभारी से इस मामले की जांच की मांग की।

वहीं कार्यकर्त्ताओं ने इस मामले को लेकर एसडीएम बैजनाथ को भी एक ज्ञापन सौंपा और जांच की मांग की।‌ इस मौके पर युवा भाजपा नेता राजेश राणु और भाजपा मंडल अध्यक्ष वरिंदर राणा सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

उधर, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों का कहना था कि इस मामले की जांच खुद डीएसपी करेंगे। डीएसपी बैजनाथ फिलहाल अवकाश पर हैं। वीरवार को पुलिस थाने में चमन कपूर ने एक शिकायत भी दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...