पुलिस थाना बद्दी में देह व्यापार व अवैध शराब से सम्बन्धित मामले दर्ज

--Advertisement--

बद्दी, 2 मई –  रजनीश ठाकुर

मंगलवार को प्रभारी पुलिस थाना बद्दी अपनी टीम के साथ गश्त हेतू इलाका में मौजूद थे तो सूचना प्राप्त हुई कि फेस-3 के पास एक इमारत में अनित कुमार पुत्र सुंदर राम निवासी झण्डुता बिलासपुर व ओशांत कुमार पुत्र किशोरचंद गांव भोटा हमीरपुर, बाहर से लडकियाँ लाकर देह व्यापार का धंधा कर रहे हैं।

उपरोक्त गुप्त सूचना के आधार पर राकेश रॉय, प्रभारी पुलिस थाना बद्दी के प्रयवेक्षण में उचित योजना बना कर टीम द्वारा उक्त इमारत में नकली ग्राहक के साथ छापेमारी की गई। तो इमारत में एक कमरे के अन्दर उपरोक्त आरोपी अनित कुमार व ओशांत कुमार के साथ एक लड़की बैठी मिली तथा एक अन्य बन्द कमरा में योजना के तहत शामिल किए गए लडके के साथ एक लड़की पाई गई ।

जो उपरोक्त आरोपी ओशांत कुमार व अनिल कुमार द्वारा इस प्रकार किराए की बिल्डिंग मे लडकियाँ रखकर देह व्यापार करने का धन्धा किया जा रहा था । जिस पर पुलिस थाना बद्दी में प्रिवेंशन ऑफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग अधिनियम की धारा 3,4 के अधीन पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

एस पी मोहित चावला ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस थाना बरोटीवाला के अंतर्गत स0उ0नि0 नरेश कुमार प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुप्ता सुचना के आधार पर दसोरामाजरा के नजदीक आरोपी सुरजीत कुमार निवासी ओरंगाबाद, बिहार के खोखा से तालाशी के दौरान 24 बोतलें शराब देसी की बरामद की गई ।

जिस पर पुलिस थाना नालागढ़ में धारा 39(1)ए आबकारी अधिनियम के अधीन मामला पंजीकृत किया गया। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी...

धर्मशाला HPU क्षेत्रीय केंद्र में 306 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कुलपति बोले- AI के दौर में शोध और नवाचार पर दें जोर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में वार्षिक...