जंक फूड के अधिक नमक से जल्दी झड़ते हैं बाल

--Advertisement--

झंडूता, 02 मई 2023 – सुभाष चंदेल

स्वास्थ्य खंड झंडूत्ता के आईईसी सेक्शन द्वारा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर परविंदर सिंह की देखरेख में स्कूलों में विभिन्न समसामयिक विषयों पर विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है l

इसी कड़ी में शहीद अश्विनी कुमार आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडुत्ता तथा उच्च विद्यालय बलघाड़ में स्कूल स्टाफ सहित लगभग 600 स्कूली विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खंड स्वास्थ्य शिक्षक रमेश चंदेल ने कहा कि जंक फूड में पाई जाने वाली नमक की अधिक मात्रा के कारण हमारे स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ते हैं l किशोरावस्था के दौरान ही बालों का झड़ना शुरू हो जाता है l

कालांतर में किडनी में सूजन, शरीर में वाटर रिटेंशन, हड्डियां कमजोर होना, ओस्टियोपोरोसिस, हार्ट डिजीज, लकवा, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी कई गम्भीर बीमारियां जन्म लेती हैं l इसलिए उन्होंने किशोरों को दिन में कम से कम एक बार घर में उपलब्ध सस्ते मोटे अनाज का अंकुरित भोजन जिसमें काले चने, सोयाबीन, कच्ची मूंगफली, मूंग तथा मेथी आदि शामिल हों, लेने का आग्रह किया l

जंक फूड छोड़ने तथा ऐसा भोजन करने से जीवन में कभी खून की कमी नहीं होगी अर्थात हीमोग्लोबिन का स्तर 12 ग्राम प्रतिशत से नीचे नहीं आएगा l

चंदेल ने कहा कि भारत के लगभग 25 करोड़ किशोरों की पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, यौन स्वास्थ्य आदि आवश्यकताओं को इस कार्यक्रम के अंतर्गत देखा जा रहा है! मेंस्ट्रूअल हाइजीन प्रोग्राम, सप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन तथा नई दिशा केंद्र इस कार्यक्रम के मुख्य कंपोनेंट हैं !

आगे कहा कि किशोर अपने दैनिक जीवन में तंबाकू या किसी भी अन्य नशे को एक बार भी ना चखें l बल्कि योग, प्राणायाम, व्यक्तिगत स्वच्छता, गृह निर्मित सादा तथा पौष्टिक भोजन, खेलकूद, लेखन कार्य तथा सकारात्मक विचार अपनाएं !

इस अवसर पर किशोरावस्था तथा इससे जुड़े स्वास्थ्य पहलुओं पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई जिसमें वंशिका प्रथम, रेणुका व सूजल द्वितीय तथा खुशबू तृतीय स्थान पर रहे l

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पवन संख्यान, केशवानंद राकेश शर्मा, शारीरक अध्यापक रमेश ठाकुर, मुख्याध्यापक देवराज, अवनीश कुमार, कुलदीप चंद्रशेखर, योग शिक्षक सुनील चंदेल तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुमन चंदेल, ’आशा’ संबला, मंजू, प्रमिला आदि भी उपस्थित रहे l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...