पुलिस कांस्टेबल पर चिट्टा आरोपी ने पत्थर से किया हमला, पीठ पर दांतों से काटा, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना के तहत टांडा लवाणा कस्बे में चिट्टा के आरोपी ने पुलिस टीम के कांस्टेबल पर हमला कर दिया। आरोपी ने पहले पुलिस कांस्टेबल के सिर पर पत्थर से वार किया। फिर कांस्टेबल की पीठ पर दांतों से काटा। पत्थर के हमले से घायल पुलिस कांस्टेबल के सिर में चार टांके लगे हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पर इससे पहले भी करीब 13 मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम टांडा लवाणा क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान सामने से एक व्यक्ति जा रहा था।

व्यक्ति अचानक पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। पुलिस को शक हुआ तो पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़े और थोड़ी दूरी पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस कांस्टेबल पर पत्थर से हमला कर दिया और भागने की कोशिश की।

इस दौरान व्यक्ति ने पुलिस कांस्टेबल की पीठ पर दांतों से काट दिया। तलाशी के दौरान व्यक्ति की जेब से 1.12 ग्राम चिट्टा भी बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सोमनाथ उर्फ सोनू निवासी लवाणा टांडा के रूप में हुई है। इससे पहले यह आरोपी 2010 में जाहु कस्बे में रात करीब 12:00 बजे एक दुकान की दीवार तोड़ने  की कोशिश कर रहा था।

उस दौरान पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची थी तो उसने पुलिस कर्मी पर मीट काटने वाले टोके से हमला कर दिया था। उस दौरान भी पुलिसकर्मी के शरीर पर कई टांके लगे थे। उस दौरान भी पुलिस कर्मी ने घायल होने के बावजूद आरोपी को भागने नहीं दिया था।

डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस कांस्टेबल पर हमला करने वाले आरोपी को चिट्टा सहित काबू कर लिया गया है। मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...