निक्का ने उठाया विस क्षेत्र नूरपुर के 35 घरों की तबाही का मुद्दा, 128 स्टोन क्रशर बंद, घर कैसे बनाएंगे लोग

--Advertisement--

नूरपुर – सवर्ण राणा

नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पिछले माह प्राकृतिक आपदा के कारण नूरपुर विधानसभा की 4 पंचायतों में हुई तबाही को विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि नूरपुर विस् क्षेत्र में कुल 35 घर लैंडस्लाइड के कारण तबाह हो गए जिसमें पुन्दर ग्राम पंचायत में 10 घर, पँचायत लदोड़ी में 11 घर, मिंजग्रा पँचायत में 8 घर, छोटी धार में 3 घर, डन्नी पँचायत में 3 घर आते है।

उन्होंने कहा कि घरों के साथ साथ लोगों की जमीनें भी खत्म हो गयी। उन्होंने कहा कि घरों के खत्म होने से लोग वेघर टैंटों व लोगों के घरों में रहने को मजबूर है। निक्का ने कहा कि पक्के घरों के अलावा क्षेत्र में 150 कच्चे घर भी ढह गई जिसकी रिपोर्ट स्थानीय प्रशासन को भेज दी गयी है।

निक्का ने क्षेत्र की सड़कों का मुद्दा भी विस में उठाया। उन्होंने कहा कि हाथी धार पँचायत के टिका नगरोटा से हाथी धार सड़क काफी समय से बंद है जिसके कारण बच्चों के लेकर बजुर्गो को काफी परेशानी हो रही है।

वहीं भडवार से लदोड़ी सड़क, मिलख- खज्जन वाया हटली, पक्का टियाला से बरंडा सड़क भारी बरसात के कारण खराब हो गए है। निक्का ने मुख्यमंत्री तथा लोकनिर्माण विभाग मंत्री से मांग की की नूरपुर में उक्त मुद्दों पर बजट का प्रावधान किया जाए।

128 स्टोन क्रशर बंद, लोग घर कैसे बनाएंगे।

निक्का ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश के कई जिलों में लोगों के घर टूट गए है, सड़के टूट गयी है लेकिन पिछले 1 माह से सरकार ने स्टोन क्रशर बंद किये है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, मंडी, कुल्लू में लगभग 128 स्टोन क्रशर बंद पड़े है।

उन्होंने कहा कि बिना निर्माण सामग्री के लोग न तो घर बना सकेंगे और न ही सड़के बन सकेंगी। निक्का ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 16 सितंबर तक प्रदेश में सड़को तथा नए निर्माण पर प्रतिबंध लगाया गया था लोगों ने इंतजार भी किया। लेकिन अभी तक स्टोन क्रशर बंद है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में थोड़े समय बाद बर्फ का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में यदि लोग अभी निर्माण कार्य शुरू नहीं कर पाए तो आगे मुश्किल होगी। निक्का ने कहा कि 128 स्टोन क्रशर यूनिट बंद होने से लगभग 12800 लोग वेरोजगार हो गए है।

जिला कांगड़ा में 500-600 टिप्पर मालिक जिन्होंने बैंकों से ऋण लेकर गाड़िया ली है, एक माह से खड़ी है। अतः मुख्यमंत्री को प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए इस गम्भीर मुद्दे पर जल्द से जल्द निर्णय लेना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...