पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, एक पड़ोसी ने दूसरे पर चाकू से किया हमला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

धर्मशाला में दो पड़ोसियों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। ये मामला वार्ड नंबर-13 झिखली बडोल से सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद गेट के बाहर स्कूटी लगाने को लेकर हुआ था।

जानकारी के अनुसार दोनों पड़ोसियों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे पड़ोसी पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके कारण वह लहूलुहान हो गया।

झिखली निवासी सुरेश कुमार पर उसके पड़ोसी ने हमला तब किया जब वह अपने घर में मौजूद था। परिवार के लोगों ने घायल सुरेश को तुरंत जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया, यहां पर उसका इलाज चल रहा है।

सुरेश कुमार के बेटे अभिषेक कुमार ने अपने घर के गेट के बाहर अपनी स्कूटी खड़ी कर दी थी। इसी बात पर पड़ोसियों ने आपत्ति जताई और झगड़ा शुरू हो गया।

इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को भी तलब किया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

3 साल से चल रहा था विवाद

अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी पिछले 3 सालों से झगड़ा कर रहे थे। वे आए दिन घर के बाहर स्कूटी लगाने को लेकर विवाद खड़ा करते थे, लेकिन इस बार मामला बेहद खतरनाक हो गया।

अभिषेक ने कहा कि पड़ोसी उसकी बहन को भी अपशब्द कहते थे और जब उसके पिता ने इस पर आपत्ति जताई तो उन पर ही हमला कर दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...